फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हेलो, मैं मरने जा रहा हूं': दोस्त को किया आखिरी फोन, फिर इस हाल में मिली युवक की लाश; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 16 Aug 2026 10:53 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दोस्त को फोन करने के बाद युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
Crime Demo - फोटो : Crime Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हेलो, मैं मरने जा रहा हूं...दोस्त को फोन कर टेंपो चालक ने फंदे से लटक कर जान दे दी। परिजन आत्महत्या की ठोस वजह नहीं बता सके। लोहामंडी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


जगदीशपुरा क्षेत्र के किशोरपुरा निवासी सोनू (40) तोता का ताल पर मुकेश की पत्थर की टाल में टेंपो चालक थे। साढ़ू राजकुमार ने बताया कि सोनू और मोनू एक ही टाल पर काम करते थे। सोनू के तीन बच्चे हैं। शनिवार दोपहर 1 बजे सोनू ने अपने दोस्त अमित को फोन किया और कहा कि अब वह जीना नहीं चाहता, मरने जा रहा है। इतना बोलने के बाद कॉल काट दी।

अमित भागते हुए टाल पर पहुंचा तो बाहर छोटा भाई मोनू खाना खा रहा था। मालिक मुकेश खाना खाने घर गए थे। सोनू के बारे में पूछने पर मोनू ने अंदर किसी से फोन पर बात करने की जानकारी दी। दोनों भागते हुए अंदर पहुंचे तो सोनू का शव गर्डर पर अंगोछे से बनाए फंदे से लटका था। 
विज्ञापन


पत्नी निविता ने बताया कि पति किसी बात से परेशान थे। दोपहर में उन्होंने फोन नहीं उठाया था। मालिक के नंबर पर फोन कर खाना भेजने के लिए पूछा तो उन्होंने घर आकर खाने की बात कही थी। एसीपी लोहामंडी गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें