फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: युवक ने फंदे पर लटक कर दी जान, रोड़वेज में पिता की जगह करना चाहता था नौकरी

Thu, 28 Jul 2022 12:36 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

युवक का शव फंदे पर लटका देख परिजनों के होश उड़ गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
murder demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला गंगा नगर में देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर युवक ने जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


हिमांशु  कठेरिया (24)  निवासी गंगा नगर देर रात अपने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में लगे पंखे में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि उसके पिता की एक वर्ष पूर्व मृत्यु हुई थी। पिता रोड़वेज में चालक के पद पर तैनात थे। पिता की मृत्यु के पश्चात वह पिता के स्थान पर नौकरी करना चाहता था। इस बीच वह नशे का आदी  हो गया था।

रात में वह सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। सुबह जब देर तक नहीं जागा तो परिजन उसके कमरे में पहुंचे। वहां फंदे पर उसका शव लटका देख परिजनों को होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सीओ कमलेश कुमार, थाना प्रभारी प्रदीप कुमार घटना स्थल पर पहुंच गए।
विज्ञापन


पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। लोगों ने बताया कि मृतक के पांज भाई और हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। वह तीसरे नंबर का था।  युवक की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें