फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: बाह से कुरुक्षेत्र जा रही चावल की खेप, पुलिस ने चालक दबोचा

Thu, 28 Jul 2022 01:39 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चालक से ट्रक में लोड चावलों की बिल्टी मांगी गई तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका।
विज्ञापन
चावल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बाह क्षेत्र में धान की पैदावार नहीं होती, फिर भी बाह के जरार से कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के लिए चावल की खेप जा रही थी। सरकारी चावल की काला बाजारी होने के अंदेशे में पुलिस ने चेकिंग के दौरान ट्रक समेत चावल को कब्जे में ले लिया। आपूर्ति विभाग मामले की जांच कर रहा है।

मिली थी कालाबाजारी की सूचना 

इंस्पेक्टर बाह संजीव शर्मा ने बताया कि पकड़े गए चालक से ट्रक में लोड चावलों की बिल्टी मांगी गई तो वह कोई कागजात नहीं दिखा सका। चालक को हिरासत में लिया गया है। ट्रक को कब्जे में लेकर जरार पुलिस चौकी पर खड़ा करा लिया है। उन्होंने बताया कि चावल की काला बाजारी की सूचना मिली थी। जांच के लिए खाद्य विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई। 

लिए गए सैंपल

मौके पर पहुंचे आपूर्ति निरीक्षक रमाकांत यादव ने ट्रक में लोड चावल की बोरियों से जांच के लिए चावल के सैंपल लिए हैं। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि ट्रक में लदे चावल का कोई प्रपत्र नहीं मिला है सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें