फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कावड़ लेने जा रहा युवक गाड़ी से गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। डौकी क्षेत्र के ग्राम रावर निवासी ओमकार (18) की गाड़ी से गिरने से मौत हो गई। वह कांवड़ लेने जा रहा था। युवक की मौत से घर में मातम पसर गया।
विज्ञापन

गांव रावर निवासी सीताराम ने पुलिस को बताया कि रविवार को उनका पुत्र ओमकार दोस्तों के साथ कावड़ लेने के लिए जा रहा था। गांव नगरिया व जयनगर के बीच गाड़ी अनियंत्रित होने से ओमकार गिर गया। घायल ओमकार को अस्पताल लेकर गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता ने वाहन चालक पर लापरवाही से तेज रफ्तार गाड़ी चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें