फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बरहन रजबहा के लिए 9.64 करोड़ रुपये मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
एत्मादपुर। सांसद और विधायक के प्रयास से एत्मादपुर विधानसभा की बरहन रजबहा के जीर्णोद्धार के लिए प्रदेश सरकार ने 9.64 करोड़ रुपये के प्रस्ताव को मंज़ूरी प्रदान कर दी है। काम शुरू करने के लिए 4 करोड़ की पहली किस्त भी जारी हो गई है।
विज्ञापन

विधायक डॉ. धर्मपाल सिंह ने बताया कि मंजूग की गई धनराशि से बरहन रजबहा के जीरो से 36.32 किलोमीटर तक की नहर का जीर्णोद्धार होगा। कुलाबे बनेंगे, नहरों का समतलीकरण, जर्जर पुलों की मरम्मत और नए पुल बनाए जाएंगे। 4 करोड़ की पहली किस्त जारी हो गई है। जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। बताया कि सबसे पहले तहसील प्रशासन के माध्यम से नहर की जगह का चिन्हांकन भी कराया जाएगा। गूल बनाने का कार्य मनरेगा के माध्यम से ज़िलाधिकारी की स्वीकृति से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें