फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आपत्तिजनक हालत में महिला के साथ मिला युवक

Sun, 10 Dec 2023 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। कस्बे में एक स्थान पर बने एक कमरे में एक महिला, युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थी। ग्रामीणों ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया और वीडियो बनाने लगे। वीडियो बनता देख महिला और युवक वहां से भाग निकले। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। थाना क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर एक जमीन पर प्लॉटिंग हो रही है। वहीं पर एक छोटा सा कमरा बना है। शनिवार को वहां देखरेख करने वाला युवक एक महिला को लेकर आया और कमरे में चला गया। अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। आसपास के लोगों ने यह सब देख लिया और कमरे के पास पहुंच गए। जैसे ही कमरे के अंदर जाकर देखा तो दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे। ग्रामीणों को देख महिला बाहर निकल आई। ग्रामीण वीडियो बनाने लगे तो महिला मुंह छिपाकर इधर-उधर भागने लगी। युवक ग्रामीणों को वीडियो बनाने से मना करने लगा। लेकिन ग्रामीण नहीं माने, इसबीच मौका पाकर महिला वहां से निकल गई। वहीं युवक भी बाइक लेकर वहां से चला गया। कुछ ग्रामीणों ने घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। युवक और महिला के पकड़े जाने की घटना ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें