फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: किसान की संदिग्ध हालात में हुई मौत

Sun, 10 Dec 2023 12:17 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कुसमरा। शुक्रवार की शाम खाना खाने के बाद घर पर सो रहा किसान शनिवार की सुबह नहीं उठा। जब परिजन ने जाकर देखा तो मौत हो चुकी थी। संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद परिजन ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना किशनी के गांव नगला देवी निवासी लल्ला सिंह शुक्रवार की शाम को खाना खाने के बाद टहलने के लिए गए थे। इसके बाद घर आकर वह सो गए। शनिवार की सुबह जब परिजन ने उन्हें जगाया तो वह नहीं उठे। लल्ला का शरीर ठंडा पड़ चुका था। परिजन ने आसपास के लोगों को बुला लिया। पता चला कि किसान की मौत हो चुकी है। मौत का पता लगते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। मृतक के भाई श्याम सिंह की ओर से थाने में तहरीर दी गई। इसमें मौत का सही कारण जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की मांग की है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें