फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra : शमशाबाद में सिरफिरे युवक ने की फिजा बिगाड़ने की कोशिश, लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया

Sun, 17 Jul 2022 04:02 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

सिरफिरे युवक ने पहले अपना मोबाइल तोड़ा, फिर कागज जलाए। इसके बाद मंदिर के अंदर जाकर शिवलिंग को अशुद्ध कर दिया। 
विज्ञापन
लोगों ने शिवलिंग का किया शुद्धिकरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के शमशाबाद में एक सिरफिरे युवक ने रविवार को कस्बे की फिजा बिगाड़ने का प्रयास किया। उसने मंदिर के अंदर जाकर शिवलिंग को अशुद्ध कर दिया। जानकारी होने पर हिंदूवादी संगठन और समाज के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। एहतियात बरतते हुए मंदिर पर पुलिस तैनात कर दी गई है। 

आरोपी ने अपना मोबाइल भी तोड़ा 

मामला कस्बे के दाऊजी मंदिर का है। यहां रविवार की सुबह एक युवक मंदिर के बाहर बैठा था। पहले उसने अपना मोबाइल फोड़ा, फिर कागज जलाए। उसके बाद वह मंदिर के अंदर गया,  उस समय मंदिर में कुछ श्रद्धालु पूजा कर रहे थे। युवक ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को अशुद्ध कर दिया। यह देख मंदिर में पूजा कर रहे लोगों ने हल्ला मचा दिया। युवक को पकड़कर बाहर बैठी पुलिस को सौंप दिया। 

मां बोली- बेटे की दिमागी हालत ठीक नहीं 

जानकारी पर हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता व अन्य लोग थाने पहुंच गए। पुलिस की पूछताछ में युवक चुप रहा। जानकारी पर उसके मां-बाप और मामा थाने पहुंच गए। युवक की मां ने बताया कि युवक की दिमागी हालत ठीक नहीं है। थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। उधर, हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंदिर में पहुंचकर मूर्ति का शुद्धिकरण कराया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें