फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shri Krishna Janmabhoomi: जन्मभूमि से ईदगाह नहीं हट जाती तब तक नंगे पैर रहूंगा - दिनेश शर्मा

Sun, 17 Jul 2022 02:54 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा

सार

हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने  मीडिया के सामने यह संकल्प लिया है। उन्होंने कहा यह बहुत बड़ी विडंबना है कि अपनी जमीन को अपने ही देश में वापस लेने के लिए न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है।
विज्ञापन
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य वादी दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीकृष्ण जन्मस्थान ईदगाह प्रकरण को लेकर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और कृष्ण जन्मभूमि केस के मुख्य वादी  दिनेश शर्मा ने कहा कि जब तक कृष्ण जन्म भूमि मंदिर से ईदगाह नहीं हट जाती, तब तक वो अपने पैरों में जूता चप्पल नहीं पहनेंगे।
विज्ञापन


हिंदू महासभा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा ने  मीडिया के सामने यह संकल्प लिया है। उन्होंने कहा यह बहुत बड़ी विडंबना है कि अपनी जमीन को अपने ही देश में वापस लेने के लिए न्यायालय की शरण लेनी पड़ रही है। सभी को पता है कि औरंगजेब ने भगवान कृष्ण का मंदिर तोड़ा और शाही ईदगाह का निर्माण कराया था।

बता दें पहले भी दिनेश शर्मा न्यायालय में लड्डू गोपाल जी के अभिषेक के लिए प्रार्थना पत्र दे चुके हैं और शाही ईदगाह परिसर को जहां कान्हा का जन्म हुआ उस स्थान को गंगा और यमुना जल से धोकर शुद्ध करना चाहते हैं।  दिनेश शर्मा ने माइक द्वारा अजान होने पर भी प्रतिबंध लगाने के लिए भी न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें