फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: पड़ोसी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म, पीड़िता छात्रा ने की आत्महत्या की कोशिश, हालत गंभीर

Wed, 14 Sep 2022 10:24 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

दुष्कर्म की घटना से आहत छात्रा ने घर में रखी दवा की 80 गोलियां एक साथ खा लीं। जब परिजन पहुंचे तो वह बिस्तर पर बेहोश मिली। उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में मंगलवार को पड़ोस में रहने वाले युवक ने कक्षा 11 की छात्रा से उसके घर में घुसकर दुष्कर्म किया। घटना से आहत छात्रा ने घर में रखी दवा खाकर आत्महत्या की कोशिश की। परिजन ने स्थानीय लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़कर छात्रा को निकाला और उपचार को सरकारी ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया।

विज्ञापन


उत्तर थाना क्षेत्र में रहने वाली 18 वर्षीय छात्रा मंगलवार दोपहर को घर में अकेली थी। उसकी मां काम करने गई थी। छोटा भाई और बहन घर के बाहर थे। तभी पड़ोस का युवक छात्रा के घर पहुंचा। घर में अकेला देख उसने छात्रा को कमरे के अंदर बंधक बना लिया और दुष्कर्म करने के बाद भाग गया। 

घटना से आहत छात्रा ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंदकर आत्महत्या के इरादे से घर में रखी दवा का सेवन कर लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। मकान में रहने वाले लोगों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पीड़िता की मां को सूचना दी। लोगों की मदद से पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी छात्रा

पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी होने पर वह घर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा तो बिस्तर पर छात्रा बेहोश पड़ी थी। सूचना पर उत्तर थाना पुलिस पहुंची। घटनास्थल पर गहनता से छानबीन की। 

कार्यवाहक थानाध्यक्ष उत्तर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि कमरे में छात्रा बेहोश मिली थी। उसकी मां ने छात्रा से दुष्कर्म होने की बात कही है। मामले की जांच कर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

एक साथ खा लीं 80 गोलियां 

पीड़िता की मां ने बताया कि उसने 10 दिन पहले अपनी बेटी को चिकित्सक को दिखाया था। चिकित्सक द्वारा तीन माह की दवा दी गई थी। जिसमें कुल 90 गोलियां थीं। 10 गोलियां पीड़िता पहले ही खा चुकी थी। दुष्कर्म की घटना के बाद उसने बाकी बची 80 गोलियों को एक साथ खा लिया। देर शाम तक उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें