फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: युवक ने घर में घुसकर किशोरी से किया दुष्कर्म, परिजनों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस को सौंपा

Thu, 29 Dec 2022 03:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने समुदाय विशेष के युवक पर आरोप लगाया है। उसके खिलाफ थाने में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के नारखी क्षेत्र में समुदाय विशेष के युवक ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना गुरुवार तड़के चार बजे की है। जगार होने पर परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। वहीं पीड़िता के परिवार ने तहरीर दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक किशोरी घर के अंदर कमरे में सो रही थी। पड़ोस के कमरे में माता-पिता के साथ परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। सुबह करीब चार बजे गांव का ही एक युवक किशोरी के घर में घुस आया। उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। किशोरी के शोरगुल करने पर पास वाले कमरे में सो रहे परिवार के अन्य सदस्य जाग गए। 

उन्होंने युवक को पकड़ लिया। शोरगुल होने पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पर नारखी थाना पुलिस भी पहुंच गई। घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही पुलिस आरोपी युवक को थाने ले आई। यहां उससे पूछताछ की गई। थानाध्यक्ष नारखी प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की तहरीर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें