फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: गाना सुनने के दौरान मोबाइल में विस्फोट, युवक की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Fri, 26 Jul 2019 07:49 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा में चार्जिंग लगे मोबाइल फोन में ईयरफोन लगाकर गाना सुनना दो युवकों पर भारी पड़ गया। चार्जिंग के दौरान करंट आने से मोबाइल फोन फट गया। घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन


वहीं मृतक के परिजनों का कहना है कि घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से करंट फैला, जिससे यह घटना हुई है। ग्रामीमों ने शव को फतेहाबाद-आगरा रोड पर जाम लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत कराकर जाम खुलवाया। 

फतेहाबाद क्षेत्र के ग्राम छतरियापुरा निवासी नीरज पुत्र राजेंद्र तथा धर्मेंद्र पुत्र राममूर्ति चचेरे भाई है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे दोनों एक ही ईयरफोन को अपने-अपने कान में लगाकर गाना सुन रहे थे। मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगा हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करंट फैलने से फटा मोबाइल

तभी अचानक मोबाइल फोन में करंट फैल गया, जिसके कारण तेज धमाके के साथ फोन फट गया। घटना में नीरज (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि धर्मेंद्र घायल हो गया। उसका इलाज फतेहाबाद के अस्पताल में चल रहा है। 

घटना के बाद परिजनों ने शव को फतेहाबाद-आगरा रोड पर रखकर जाम लगा दिया और मुआवजे की मांग करने लगे। सूचना पर इंस्पेक्टर प्रवेश कुमार तथा तहसीलदार कृष्ण मुरारी दीक्षित फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। 

दोनों अफसरों ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें