फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत ने ली जान, टिंचर जिंजर पीने से युवक की मौत, दो की हालत गंभीर

Mon, 23 Jul 2018 03:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
घटनास्थल पर कड़ी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के रामबाग चौराहे के पास टिंचर जिंजर पीने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों को अलग अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


मृतक दिनेश फिरोजाबाद के टूंडला का रहने वाला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके बाद इलाके के मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर टिंचर की बोतलें बरामद की हैं। 

तीन युवक नशे के आदी बताए जा रहे हैं। शराब से सस्ता नशा होने के कारण तीनों टिंचर जिंजर पीते थे। सोमवार को इसे तीनों इनकी हालत बिगड़ गई। इसमें दिनेश की मौत हो गई। दो की हालत गंभीर है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें मुन्ना को निजी अस्पताल में और तीसरे युवक को एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। इसकी पहचान नहीं हो सकी है। मामले में पुलिस मुकदमा दर्ज करने की तैयारी कर रही है। 

बता दें कि टिंजर जिंजर का इस्तेमाल दवा के रूप में किया जाता था, लेकिन नशे की आदी कुछ लोगों ने इसे शराब का विकल्प बना लिया, क्योंकि यह काफी सस्ता पड़ता है। मेडिकल स्टोर पर मिलता है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें