फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाह से दो दिन पहले युवक ने की आत्महत्या, पानी की टंकी की सीढ़ियों से लटका मिला शव

Sun, 26 Jul 2020 09:33 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा के थाना सदर क्षेत्र की नॉर्थ रेलवे कॉलोनी में शुक्रवार रात को पानी की टंकी से फांसी का फंदा बनाकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका दो दिन बाद निकाह होने वाला था। युवक की मौत से निकाह की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


सुल्तानपुरा निवासी मोअज्जिम (22) पुत्र खलील ऑटो चालक था। परिवार के लोगों ने उसका रिश्ता शहीद नगर की युवती से तय किया था। मोअज्जिम का 27 जुलाई को निकाह था। परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। मोअज्जिम शुक्रवार दोपहर घर से निकला था। शाम तक नहीं लौटा। इस पर परिजनों ने तलाश की शुरू कर दी। परिजनों ने समझा कि वह काम से कहीं रुक गया है। 


शनिवार सुबह सात बजे नार्थ रेलवे कॉलोनी में अस्पताल के पीछे बने पार्क में टहलने निकलने लोगों ने पानी की टंकी की सीढ़ी पर फंदे से शव लटका देखा। साफी से फांसी लगाई गई थी। पुलिस ने शनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मोअज्जिम के निकाह की तैयारी कर रहे थे। उसकी खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है।

विवाहिता ने की खुदकुशी

सदर क्षेत्र के बुंदू कटरा निवासी मान देवी पत्नी जय शंकर का शव शनिवार सुबह फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने पुलिस को बताया महिला की शादी 12 साल पहले हुई थी। थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया खुदकुशी के कारणों की जांच की जा रही है। परिवार में किसी तरह के विवाद की बात कही गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें