फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण समझाते रहे, नहीं माना युवक, 120 फीट की ऊंचाई से लगा दी 'मौत की छलांग'

Sat, 09 Jun 2018 09:29 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
इसी टावर से कूदा युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फिरोजाबाद जिले में एक युवक ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिसे देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। युवक ने मोबाइल टावर पर चढ़कर 120 फीट की ऊंचाई से छलांग लगा दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजन इस मामले में कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। बताया गया है कि युवक अपनी ननिहाल में आया हुआ था।   

जसराना क्षेत्र के मोहल्ला गाड़ी वान निवासी अनिल कुमार थाना लाइनपार के गांव कुर्रीकूपा में ननिहाल में आया था। गुरुवार शाम को अनिल मोबाइल टावर पर चढ़ गया। ग्रामीणों ने सोचा कि शायद मजाक कर रहा है।
विज्ञापन

आधी रात में टावर से कूदा

ग्रामीणों ने उससे नीचे उतरने के लिए कहा तो उसने कुछ देर में उतरने की बात कही, लेकिन नीचे नहीं उतरा। रात आठ बजे ग्रामीण उतारने को टावर पर चढ़े, लेकिन उसने कूदने की धमकी दी। 

ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। काफी प्रयास के बाद सफलता नहीं मिली तो पुलिस को सूचना दी। सीओ सदर अभिषेक कुमार राहुल, एसओ लाइनपार नीरज मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। 

उन्होंने युवक को नीचे उतारने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। ग्रामीणों ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे अनिल टावर से कूद गया। वो नीम के पेड़ का डालियों में फंसते हुए नीचे गिरा।
विज्ञापन

पत्नी-बच्चों को रो रोकर बुरा हाल

पुलिस उसे उठाकर उपचार को जिला अस्पताल लाई। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजन इस पर इस कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। 

मृतक अनिल कुमार का शव जिला अस्पताल से सीधे मोहल्ला गाड़ीवान स्थित आवास पर ले जाया गया। शव के पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी एवं बच्ची का रो-रोकर बुरा हाल था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें