फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी गई थी मायके; कमरे में मिली लाश

Tue, 24 Oct 2023 12:04 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

शराब के नशे में युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। परिवार के अन्य सदस्य अपने-अपने कमरे में थे। काफी देर बाद जब युवक के कमरे की ओर पहुंचे तो उसकी लाश देख चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

 
विज्ञापन
बेवर थाना की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के गांव राम नगरिया में सोमवार की दोपहर नशे की हालत में एक युवक ने घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। जानकारी होने के बाद परिजन में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


गांव राम नगरिया निवासी कमलेश कुमार (30) सोमवार को घर पर अकेला था। पत्नी गंगा पुत्री के साथ मायके में गई हुई है। दोपहर के समय नशे की हालत में कमलेश ने कमरे में लगे एक कुंडे में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। कुछ देर बाद जब परिजन कमरे की ओर गए तो कमलेश का शव फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। घर में चीख पुकार मच गई। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इस बीच सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी आ गई।

 घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई सतीश ने थाने में फौती दर्ज कराई। इसके आधार पर पुलिस ने कमलेश के शव का पोस्टमार्टम कराया। कमलेश ने खुदकुशी क्यों कि इसको लेकर अभी तक कोई ठोस वजह सामने नहीं आ सकी है। वहीं परिजन भी किसी जानकारी से इंकार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें