फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 21 Dec 2024 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मोहल्ला पथरिया के रहने वाले एक युवक ने कमरे का ताला बंद करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन ने अवसाद से ग्रस्त होने की जानकारी दी, लेकिन वजह के बारे में जानकारी से इन्कार किया। इसके बाद पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह पता लग सकेगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला पथरिया के रहने वाले ब्रजेश कुमार ने बताया कि उनका भाई अवधेश उर्फ मनसुख (26) बीते कुछ दिनों से अवसाद से ग्रस्त चल रहा था। परेशानी के बारे में परिजन को भी कोई जानकारी नहीं दी थी। शनिवार को उसने कमरा बंद करने के बाद ताला लगा लिया और फंदा लगाकर जान दे दी। घर के पास से गुजर रहे कुछ लोगों ने जब जंगले से अंदर का नजारा देखा तो होश उड़ गए।
सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। युवक अवसाद में क्यों था, इसको लेकर परिजन कोई वजह नहीं बता सके। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद घर में चीख पुकार मची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें