अमांपुर। कस्बा निवासी युवक ने बृहस्पतिवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका।
कस्बे के सुभाष नगर निवासी सत्यवीर शाक्य उर्फ भूरे (38) पुत्र यादराम शाक्य ने बृहस्पतिवार की दोपहर में कमरे में फंदे पर लटककर खुदकुशी कर ली। परिजन ने जब कमरे में फंदे पर सत्यवीर को लटके हुए देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण भी किया।
परिजन से भी जानकारी ली। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी चंचल सिरोही ने बताया कि युवक का शव फंदे से लटका मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। जांच पड़ताल की जा रही है।