फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozabad: युवक ने अपने नए मकान में फंदे से लटककर दी जान, पुलिस की कार्रवाई से था तनाव में

Mon, 05 Dec 2022 06:35 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले युवक ने अपनी ससुराल में जमीन खरीदकर मकान बनवाया था। उसमें दुकान खोली। उसी मकान में सोमवार को उसने आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के थाना जसराना के बड़ा गांव में एक युवक ने अपने नवनिर्मित मकान में फंदे पर लटककर जान दे दी। युवक की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का आरोप है कि दो दिन पूर्व जमीन को लेकर कुछ लोगों से विवाद से हुआ था। आरोपी पक्ष के कहने पर थाने में युवक के साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। उसके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की थी। इससे वह तनाव में था।

विज्ञापन

 
थाना बिछवां मैनपुरी के गांव मधेपुरा निवासी शिवराज सिंह (31) की शादी थाना जसराना के बड़ा गांव निवासी खुशबू के साथ हुई थी। शिवराज ने बड़ा गांव में तीन बीघा जमीन खरीदकर उस पर मकान बनाकर बिल्डिंग मैटेरियल का कार्य करना शुरू कर दिया। कुछ समय पहले खरीदी जमीन पर कब्जे को लेकर नगला तुर्सी निवासी एक पक्ष से कुछ दिन पहले विवाद हो गया। विवाद के चलते शिवराज मानसिक तनाव में था। 

मकान की दूसरी मंजिल पर लटका मिला शव 

सोमवार दोपहर को शिवराज ने अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदे पर लटककर जान दे दी। पति को फंदे पर लटका देख पत्नी खुशबू ने चीखना चिल्लाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचिया ससुर आशा राम ने बताया दो दिन पूर्व जमीन को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद दूसरे पक्ष के कहने पर कोतवाली में शिवराज से अभद्र व्यवहार किया गया था। 

विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक आजादपाल सिंह ने कहा कि बड़ा गांव में एक युवक ने आत्महत्या की है। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। युवक के परिजनों के आरोप निराधार हैं। शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। आत्महत्या के मामले में तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। 

28 नवंबर को हुआ था दुकान का शुभारंभ

शिवराज सिंह ने अपनी ससुराल बड़ा गांव में तीन बीघा जमीन लेकर मकान बनाने के साथ दुकानें भी बनवाई थी। उन्होंने गांव में बिल्डिंग मैटेरियल की दुकान की थी। दुकान का शुभारंभ 28 नवंबर को किया था। ग्रामीणों ने बताया कि युवक के ससुराल में छह से सात लोग मकान बनाने का कार्य करते हैं। इसीलिए शिवराज ने गिट्टी बालू की दुकान खोली थी। इससे पूर्व शिवराज दिल्ली में नौकरी करता था। 

युवक पर हुई थी शांतिभंग में कार्रवाई 

शनिवार को जमीन के विवाद में दूसरे पक्ष ने पुलिस को अवगत कराने के बाद शिवराज सिंह को पुलिस कोतवाली लेकर आई थी। पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की गई थी। जमानत मिलने के बाद से शिवराज मानसिक तनाव में था। परिजन ने दूसरे पक्ष के कहने पर पुलिस पर अभद्रता करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें