फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: सट्टेबाजी की लत से परेशान युवक ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में तीन लोगों को ठहराया जिम्मेदार

Sat, 21 May 2022 08:41 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

बल्केश्वर स्थित आनंद विहार कॉलोनी निवासी युवक का शव कमरे में लटका मिला। कमरे से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने तीन लोगों को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के बल्केश्वर स्थित आनंद विहार कॉलोनी में शुक्रवार रात को युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी। शनिवार सुबह परिजनों को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे में एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें मृतक ने तीन लोगों को अपनी आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया। आरोप लगाया है कि दो लोगों ने उसे सट्टबाजी की लत लगा दी। परिजन सामने आकर कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


सीओ हरीपर्वत एएसपी सत्य नारायण ने बताया कि शनिवार सुबह तकरीबन सात बजे आनंद विहार कॉलोनी में एक युवक के आत्महत्या करने की सूचना पर पुलिस पहुंची थी। कॉलोनी के रहने वाले प्रतीक गुप्ता का शव पंखे से फंदा पर लटका मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कमरे में बिस्तर पर एक सुसाइड नोट मिला। इसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि प्रतीक विजय नगर कॉलोनी में एक दवा व्यापारी के यहां काम करता था। उसकी शादी नहीं हुई थी। उसके पिता नहीं हैं। पिछले कई दिन से वह परेशान चल रहा था।  

विज्ञापन

'मुझे माफ करना...'

सीओ ने बताया कि सुसाइड नोट में लिखा है कि मैं प्रतीक गुप्ता आज अपना जीवन खत्म कर रहा हूं। मुझे लखन पाठक से 1.70 लाख रुपये लेने हैं। वह मुझे नवंबर 2021 से टाल रहा है। उसकी मम्मी भी मुझको पागल बना रही हैं। लखन पैसा नहीं देता है तो उसकी पुलिस से कंप्लेन करना। मैंने एक लिस्ट बनाई है। मुझे किसका पैसा देना है। उसमें लिखा है। मुझे इस मोड़ पर लाने वालों में आशीष गुप्ता और मनोज भी हैं। इन लोगों ने मुझे सट्टेबाजी में फंसा दिया। यह भी लिखा कि मुझे माफ करना। मम्मी, दीदी, बड़े और छोटे भाई जैसे दोस्त आप सभी ने मेरा इस जीवन में बहुत साथ दिया। आई लव यू ऑल...। 

पहले एक दवा व्यापारी ने की थी आत्महत्या

कमला नगर में एक साल पहले एक दवा व्यापारी ने आत्महत्या की थी। तब पुलिस ने चिता से शव उठाया था। इसके बाद मुकदमा दर्ज हुआ था। तीन लोगों पर 69 लाख रुपये बकाया थे। तीनों लोग रकम नहीं लौटा रहे थे। इससे परेशान होकर व्यापारी ने आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजा था। उसके भी सट्टेबाजों से परेशान होने की बात सामने आई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें