फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनपुरी: रजिस्ट्रार कानूनगो की धमकी से दहशत में आए युवक ने की आत्महत्या, आक्रोशित परिवार ने लगाया जाम

Tue, 22 Dec 2020 12:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
राजकुमार का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मैनपुरी के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी युवक ने कानूनगो की धमकी से दहशत में आकर जान दे दी। सोमवार सुबह शव घर के कमरे में मफलर के सहारे लटका मिला। आक्रोशित परिजनों ने शव को स्टेशन रोड पर रख कर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा बाद सीओ द्वारा कार्रवाई करने के आश्वासन पर जाम खुला। पुलिस ने कानूनगो के खिलाफ रिपेार्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला वंशीगोहरा निवासी राजकुमार उर्फ राजू (27) पड़ोस में रहने वाले सदर तहसील में तैनात रजिस्ट्रार कानूनगो राकेश सक्सेना के साथ रहता था। परिजनों का आरोप है कि कानूनगो उससे अपने कंप्यूटर से विभागीय कार्य भी करवाते थे। कुछ दिन पूर्व तहसील में फर्जी प्रविष्टि का मामला सामने आया। कानूनगो ने राजकुमार पर फर्जी प्रविष्टियां भरने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार इसके बाद कानूनगो राजकुमार पर आरोप अपने ऊपर लेने का दबाव बना रहे थे। इस वजह से राजकुमार बेहद परेशान था। इस बारे में उसने चाचा पवन और सुखवीर को जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- आगरा: शौच के लिए घर से गई युवती की गला रेत कर हत्या से सनसनी, खेत में मिला शव
विज्ञापन


रविवार शाम को कानूनगो ने राजकुमार को मुकदमा लिखाने की धमकी दी, इससे वह दहशत में आ गया। सोमवार सुबह उसने घर से सटे हुए दूसरे खाली घर में जाकर फांसी लगा ली। जानकारी पर परिजनों दरवाजा तोड़ कर उसे नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को लेकर घर आ गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन करते राजकुमार के परिजन - फोटो : अमर उजाला
रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए परिजन शव को लेकर स्टेशन रोड पर पहुंचे। करीब 11 बजे वहां पर शव रख कर जाम लगा दिया। करीब ग्यारह बजे शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जानकारी पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।


जाम खोलने के लिए मृतक के परिजनों व अन्य लोगों को समझाया गया। इसके बाद सीओ सिटी अभय नरायन ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब करीब आधा घंटे बाद जाम खुल सका। मृतक के छोटे भाई अनुज की तहरीर पर पुलिस ने रजिस्ट्रार कानूनगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें