फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Crime: एटीएम में 500 रुपये निकालने गए थे, 1.46 लाख गंवाए

Thu, 22 Dec 2022 11:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कुछ देर बाद मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज आए। कर्मचारी ने एक एटीएम पर जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाला तो होश उड़ गए। इसकी बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत की। 
विज्ञापन
bank, atm, atm machine, बैंक, एटीएम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के मधु नगर स्थित केनरा बैंक के एटीएम में धौलपुर के सरकारी अस्पताल का कर्मचारी धोखाधड़ी का शिकार हो गया। वह महज 500 रुपये निकालने गए थे। पर, एक युवक ने उन्हें झांसे में लेकर डेबिट कार्ड बदलकर 1,46,500 रुपये खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। इधर, आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

यहां का है मामला 

पचमौरी, इरादतनगर निवासी राममोहन त्यागी धौलपुर के सरकारी अस्पताल में डाटा एंट्री ऑपरेटर हैं। उन्होंने बताया कि उनका खाता पंजाब नेशनल बैंक में है। बुधवार सुबह वो पत्नी को डॉक्टर को दिखाने के लिए खंदारी स्थित अस्पताल आ रहे थे। मधु नगर में केनरा बैंक के एटीएम से रुपये निकालने पहुंचे। 500 रुपये निकालने के बाद बाहर निकले तो एक युवक आ गया। उसने कहा कि आप पर्ची लेना भूल गए हो। पर्ची निकलने के बाद ही एटीएम में दूसरा कार्ड लगेगा। इस पर उन्होंने दोबारा डेबिट कार्ड एटीएम में लगाया। पीछे खड़े युवक ने पिन कोड देख लिया। उन्हें बातों में उलझाकर मशीन में लगा डेबिट कार्ड बदलकर पंजाब नेशनल बैंक का ही दूसरा कार्ड पकड़ा दिया। 

मोबाइल पर आया मैसेज 

राममोहन ने बताया कि इसके बाद वह पत्नी के साथ अस्पताल पहुंचे तो मोबाइल पर रुपये निकलने के मैसेज आए। उन्होंने एक एटीएम पर जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाला तो होश उड़ गए। उनके खाते से एक लाख रुपये का ऑनलाइन भुगतान पॉस मशीन से किया गया और 46,500 रुपये एटीएम से कैश निकाल लिए गए। इस पर उन्होंने थाना सदर में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच साइबर सेल को दी गई है।

इन बातों का रखें ध्यान

साइबर सेल के एक्सपर्ट का कहना है कि गार्ड वाले एटीएम को प्राथमिकता दें। एटीएम केबिन में कोई अनजान व्यक्ति मदद की बात करता है तो झांसे में नहीं आए। किसी अन्य के केबिन में होने पर रुपये नहीं निकालें। अपने डेबिट कार्ड को लगाने के बाद पिन हाथ से ढंककर ही डालें। साइबर धोखाधड़ी होने पर पुलिस से शिकायत करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें