उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में मंगलवार को दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात हुई। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव नगला गिरंद में मंगलवार को दोस्त से मिलने पहुंचे एक हिस्ट्रीशीटर को लोगों ने कुल्हाड़ी से काटकर मौत के घाट उतार दिया।
सूचना मिलने के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह एक झगड़े की रंजिश बताई गई है। एएसपी ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
कुर्रा क्षेत्र के गांव लेखराजपुर निवासी 35 वर्षीय धीरेंद्र उर्फ कुल्हड़ दयाल पर कई आपराधिक मामले दर्ज थे। थाने में हिस्ट्रीशीट खुली थी। मंगलवार की सुबह धीरेंद्र नगला गिरंद निवासी अपने दोस्त बल्ले से मिलने के लिए आया था।