फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में महिला से छेड़छाड़ करने पर युवक की जमकर हुई पिटाई, सिर का किया ऐसा हाल

Wed, 29 Jul 2020 08:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
विज्ञापन
आरोपी युवक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आगरा के थाना एत्माद्दौला के गौतम नगर में बुधवार सुबह एक युवक ने महिला से छेड़छाड़ कर दी। वह महिला का हाथ पकड़कर खींचने लगा। महिला के शोर मचाने पर उसके परिजन और अन्य लोग आ गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया। सभी ने मिलकर युवक की जमकर पिटाई की। 
विज्ञापन


भीड़ ने युवक ने उसके सिर के बाल काटकर चौराहा बना दिया और मोहल्ले में घुमाने लगे। सूचना पर थाना की फोर्स पहुंच गई। पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं अमानवीय हरकत करने वाले चार लोगों को भी पकड़ लिया। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं छेड़छाड़ के आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है। 

एत्माद्दौला थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला बुधवार सुबह आठ बजे शौच के लिए घर से निकली थी। तभी मोहल्ले का प्रमोद दामोदर पुत्र जेठाराम मिल गया। आरोप है कि प्रमोद ने महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। हाथ भी पकड़ लिया। इसके बाद अपनी तरफ खींचने लगा। विरोध करने पर मारपीट कर दी। इस पर महिला ने शोर मचा दिया। 
विज्ञापन


आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए। उन्होंने प्रमोद को पकड़ लिया। बाद में महिला के परिजन भी आए। लोगों ने प्रमोद की पिटाई की। प्रमोद के मोहल्ले के बिलाल ने सिर के बाल काटकर चौराहा बना दिया। उसे मोहल्ले में ही लेकर घुमाने लगे। यह देखकर प्रमोद के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर प्रमोद को हिरासत में ले लिया। वहीं अमानवीय हरकत करने वाले चार लोगों को पकड़ लिया गया। 
विज्ञापन

पहले दूर से कर रहा था हरकत 

पुलिस को क्षेत्र के लोगों ने बताया कि प्रमोद शराब पीता है। वह सुबह महिला को 500 का नोट दिखा रहा था। मगर, महिला ने ध्यान नहीं दिया। वह वापस घर जा रही थी, तब उसे घेर लिया। 

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल 
युवक की पिटाई और सिर पर चौराहा बनाकर मोहल्ले में घुमाने के दौरान कुछ लोगों ने मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो गया। 

दो मुकदमे दर्ज हुए  
थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक उदयवीर मलिक ने बताया कि महिला के परिजनों ने प्रमोद दामोदर के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया है। इस पर प्रमोद को जेल भेज दिया गया है। वहीं प्रमोद के साथ अमानवीय कृत्य करने के मामले में भी मुकदमा दर्ज कराया गया है। यह मुकदमा प्रमोद के पिता ने लिखाया। 
इसमें बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी, मानहानि का आरोप है। इसमें बिलाल, करन, जग्गू, भोला और 4-5 व्यक्ति अज्ञात को नामजद किया है। नामजद चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें