फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवक व साथी पर किया चाकू से हमला

Sat, 02 Sep 2023 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
युवक व साथी पर किया चाकू से हमला
विज्ञापन

दोनों घायल, मेडिकल कॉलेज सैफई किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
करहल। बहन के घर से लौट रहे युवक व उसके साथी पर जानलेवा हमला किया गया। चाकू से किए गए हमले में दोनों गंभीर घायल हो गए। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मोहब्बतपुर नगरिया निवासी सौरभ (22) रक्षाबंधन पर बहन के घर राखी बंधवाने के लिए घिरोर गया था। उसके साथ दोस्त विकास (21 वर्ष) भी साथ था। राखी बंधवाने के बाद शुक्रवार की सुबह दोनों वापस गांव लौट रहे थे। वह लोग जब थाना क्षेत्र में जैन इंटर कॉलेज के पास गांव जाने वाले रोड पर मुड़े। तभी मोहल्ला जाटवान वाल्मीकि बस्ती निवासी नामजद उसका चाचा व अन्य दो युवकों ने रोक लिया। गाली-गलौज करते हुए सौरभ व साथी पर चाकुओं से हमला कर दिया। चाकू लगने से दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों को आता देख हमलावर वहां से भाग गए। सूचना मिलने के बाद एसआई शिवकुमार दोहरे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायलों को सीएचसी करहल ले जाया गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें