फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग

Sat, 02 Sep 2023 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग
विज्ञापन



विवाहिता और पिता को पीटा, पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी



बेवर। पिता बेटी को रक्षाबंधन पर ससुराल से बुलाने के लिए गया तो मना कर दिया गया। अतिरिक्त दहेज में ससुरालीजन ने पांच लाख रुपये और बाइक की मांग की। असमर्थता जताने पर पिता पुत्री की पिटाई की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालीजन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नगला फतेह निवासी सत्यभान नवे बताया कि 30 अगस्त को वह पुत्री रुचि को ससुराल नगला गढ़ी थाना बेवर से रक्षाबंधन पर बुलाने आए थे। लेकिन ससुरालीजन ने उसे मायके भेजने से मना कर दिया। वह वापस लौट गए। उसी रात को पुत्री ने फोन कर बताया कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे मारते पीटते हैं। पति रामू, जेठ नीमेश, गोरे लाल, सास मोहरश्री उसे प्रताड़ित करते आ रहे हैं। 31 अगस्त को वह पुत्र वीर सिंह के साथ पुत्री की ससुराल पहुंचे। तब ससुरालीजन ने पांच लाख रुपये व बाइक की मांग करना शुरू कर दिया। असमर्थता जताने पर उसकी पिटाई करते हुए धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें