फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैनुपरीः रुपये मांगने पर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 03 Sep 2019 12:22 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
युवक की हत्या के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में रविवार देर रात डेयरी पर दूध देने के बाद घर वापस लौट रहे गांव हिम्मतपुर उझियारी निवासी दूधिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के पीछे परिजनों ने लेनदेन का विवाद बताया है। पुलिस ने डेयरी संचालक सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर उझियारी निवासी 22 वर्षीय विजनेश सिंह उर्फ सिंकी रविवार की शाम बड़े भाई अवनीश कुमार के साथ नगला मोहन स्थित दूध की डेयरी पर दूध देने गया था। रात करीब नौ बजे दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे। 

ये भी पढ़ें: मैनपुरी: कार की टक्कर से बाइक सवार पुलिसकर्मी की मौत, रिश्तेदार घायल
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि दोनों भाई गांव में घुसे ही थे कि तभी डेयरी संचालक योगेंद्र पुत्र हरिओम निवासी गांव सैदपुर थाना किशनी हाल निवासी गांव केशोपुर थाना घिरोर ने रोक लिया। योगेंद्र के साथ दो अन्य लोग भी थे।
 
विज्ञापन

दूध के 84 हजार रुपये मांगे जाने से आक्रोशित योगेंद्र ने गाली गालौज कर दी। दोनों भाइयों ने विरोध किया तो विजनेश को गोली मार दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग खड़े हुए। वहीं अवनीश अन्य परिजनों के साथ घायल को ट्रामा सेंटर फिरोजाबाद ले गया। यहां भर्ती न करने पर वह भाई को एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा ले गया। 

ये भी पढ़ें: अब मैनपुरी में परिवार ने किया आत्मदाह का ऐलान, बच्चों की बीमार से तंग हैं माता-पिता

अस्पताल पहुंचने से पहले ही युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं वारदात की जानकारी होने के बाद एसपी अजय शंकर राय ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। 

भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। वारदात के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है। -अजय शंकर राय, एसपी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें