आगरा। युवा क्रिकेट प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से डॉ. अजीत सिंह क्रिकेट अकादमी की ओर से टैलेंट लीग का आयोजन किया जा रहा है। इसका शुभारंभ 27 अप्रैल को सुबह 7 बजे किया जाएगा। आयोजन में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो पूल में बांटा गया है। प्रत्येक मैच 30-30 ओवर का होगा, जिससे खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का भरपूर मौका मिलेगा।
टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अजीत सिंह एकेडमी और आरबीएस क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला जाएगा। इस आयोजन के पीछे एमडी डॉ. अजीत सिंह, चेयरमैन डॉ. वीके सिंह, अध्यक्ष डॉ. अजीत पाठक और आयोजन सचिव बृजेश भटनागर की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं, हरवीर सिंह बंटी, हरीश रावत, जावेद सैफी और जेपी नागर जैसे कोच खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे हैं।