फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: युवा क्रिकेटर ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

Sat, 20 May 2023 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव।
विज्ञापन

मोहल्ला जगत नगर के रहने वाले एक युवा क्रिकेटर ने शुक्रवार की शाम किसी कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजन मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में कोहराम मच गया। शनिवार को गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।
थाना क्षेत्र के मोहल्ला जगत नगर निवासी अरविंद कुमार का पुत्र विपिन मिश्रा (22) क्रिकेट का बेहतरीन खिलाड़ी थी। शुक्रवार की देर शाम युवक ने किसी कारण के चलते उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। जब तबीयत खराब होने लगी तो उसने परिजन को जहर खाने के बारे में बताया। इतना सुनते ही परिजन के होश उड़ गए। आनन फानन उसे मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां इलाज के दौरान देर रात दम तोड़ दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। परिजन शव को लेकर मोहल्ला जगत नगर स्थित घर पर आ गए। जानकारी होने के बाद लोग एकत्र हो गए। शनिवार की सुबह गमगीन माहौल में युवा क्रिकेटर का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी बचाओ बेटी बचाओ ट्रॉफी में हुआ था चयन
परिजन व परिचितों ने बताया कि विपिन चार बहनों के बीच इकलौता भाई था। पढ़ने के साथ ही क्रिकेट में उसकी खास रुचि थी। उसने नेशनल महाविद्यालय से बीए किया था। महाविद्यालय की क्रिकेट टीम का कप्तान भी रह चुका था। छह माह पहले ही उसका चयन मध्य प्रदेश में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं ट्रॉफी में हुआ था। चयन 42 हजार रुपये की बोली में हुआ था। जून में वह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में क्रिकेट प्रशिक्षण के लिए जाने वाला था। लेकिन असमय मौत ने उसके व परिजन के सारे सपने तोड़ दिए।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें