कासगंज। बेसिक शिक्षा विभाग में एआरपी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन ) के रिक्त पांच पदों को भरने के लिए अब शिक्षक 20 अगस्त तक अपने आवेदन कर सकेंगे। अब तक 52 शिक्षक अपने आवेदन कर चुके हैं।समग्र शिक्षा अभियान के तहत परिषदीय स्कूलों में प्रत्येक विकास क्षेत्र में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान के एक-एक एआरपी की तैनाती की जाती है। जिला के सात विकास क्षेत्रों में 35 पद निर्धारित हैं। पूर्व में कराई गई परीक्षा में 30 शिक्षकों के सफलता प्राप्त कर लेने पर इन पदों को भर दिया गया। पांच पद रिक्त रह गए थे। इन पदों को भरने के लिए 5 जुलाई तक आवेदन मांगे गए।
52 शिक्षकों के आवेदन आए। शिक्षकों की मांग पर विभाग ने अब इस तिथि को 20 अगस्त तक बढ़ा दिया है। जिला समन्वय कमलेश ने बताया कि एआरपी के रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षकों की मांग पर आवेदन की तिथि बढ़ाई गई है।