योगिता का हत्यारोपी विवेक तिवारी और योगिता का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की स्त्री रोग विभाग की पीजी की छात्रा योग्यता गौतम की बीती रात हत्या कर दी गई थी। उसके शव को डौकी क्षेत्र के गांव बमरौली में सुनसान इलाके में फेंक दिया गया। बुधवार की सुबह उसका शव मिला था।
बुधवार की शाम शिनाख्त होने पर मृतका के भाई डॉक्टर मोहिंदर कुमार गौतम ने उरई में मेडिकल ऑफिसर डॉ. विवेक तिवारी के खिलाफ मुकदमा अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने देर रात डॉ. विवेक तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस पूछताछ में डॉ. विवेक तिवारी लगातार बयान बदल रहा है। पहले चाकू मारने की बात कहने वाले डॉ. विवेक ने अब कहा है कि उसने पहले गोली मारी फिर गला दबाया।
संबंधित खबरः डॉ. योगिता हत्याकांडः बेटी को बचाने आए परिवार को मिली उसकी लाश, हत्या पर पिता ने बताई पूरी कहानी
जूनियर डॉक्टर योगिता गौतम की हत्या के मामले में आरोपी विवेक तिवारी ने हत्या की बात कबूल कर ली है। गुरुवार सुबह उसने पुलिस को बताया कि मैं योगिता से शादी करना चाहता था। मगर, योगिता जल्दी शादी करने की कह रही थी। उसने उससे कहा था कि बहन की शादी के बाद वह शादी कर लेगा। इस बात को लेकर विवाद चल रहा था।