हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा
- फोटो : अमर उजाला
योगी यूथ ब्रिगेड के तत्वावधान में शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव शमसाबाद रोड स्थित राजपुर चुंगी पंचमुखी हनुमान मंदिर रोड पर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। लाउडस्पीकर लगाकर महाआरती की गई। इस दौरान सड़क से गुजर रहे लोग ये सब देख हैरान हो रहे थे।
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अजय तोमर, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र धाकड़, रोहित पाराशर, बृजेश चौधरी, राकेश छाबड़ा, राजकुमार कुशवाहा, सोनू शर्मा, खेमचंद धाकड़, विक्की धाकड़, विपिन बैरागी, नरेश प्रजापति, कृष्णा माहौर आदि मौजूद रहे।
गड्ढे वाले हनुमान मंदिर में हुआ भंडारा
ताजगंज स्थित गड्ढे वाले हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती मनाई गई। इस दौरान मंदिर पर फूल बंगला सजाया गया और सुंदरकांड का पाठ किया गया। मंदिर में आए भक्तों ने हनुमान जी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की प्रार्थना की। मंदिर में बाबा की महाआरती की गई और भंडारे का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर सौरभ अग्रवाल, तनु अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
भगवान टाकीज पर बांटे लड्डू व शर्बत
हिंदू कल्याण महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार जाट ने साथियों के साथ भगवान टाकीज चौराहे पर स्थित हनुमान मंदिर में महाआरती की। शर्बत और 51 किलो लड्डू का प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर महेंद्र यादव, जितेंद्र शिवहरे, शम्मी खितालिया, संजीव जायसवाल, नरेश परमार, राहुल शर्मा, संतोष परमार, नीरज उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
सुंदर काण्ड का आयोजन
आवास विकास कालोनी स्थित सालासर बालाजी मंदिर पर श्री हनुमान जन्मोत्सव पर संगीतमय सुंदर काण्ड और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। मनीष शर्मा ने सुंदर कांड प्रस्तुत किया। मंदिर में फूल बंगला का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक वैभव मिश्रा के साथ गौरव चतुर्वेदी, राजू यादव, सुमंत यादव, यतींद्र प्रधान का योगदान रहा।