फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा को मॉडल जिला बनाएगी योगी सरकार

Wed, 26 Apr 2017 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो आगरा।
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की
अफसरों को हिदायत, सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा का ध्यान रखें
अमर उजाला ब्यूरो
आगरा।
अखिलेश यादव की सरकार आगरा को इंटरनेशनल सिटी बनाने का दावा करते हुए चली गई अब योगी की सरकार आगरा जिले को मॉडल जिला बनाने का सपना दिखा रही है। बुधवार को भाजपा ब्रज प्रांत के प्रशिक्षण शिविर के समापन में शिरकत करने आए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सर्किट हाउस में जिले के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि विकास कार्यों में तेजी के साथ गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए और सबका साथ, सबका विकास की अवधारणा के साथ कार्य हो, किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाए।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ताजमहल की वजह से आगरा को इंटरनेशनल स्तर पर जाना जाता है। जिले का विकास मॉडल के तौर पर होगा जिससे अन्य जिलों में भी इसी की तर्ज पर काम किया जा सके। उन्होंने कहा कि गरीब का हक, किसी को लूटने का हक नहीं है। मूलभूत सुविधाओं (बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा) पर विशेष ध्यान दिया जाए। स्वच्छ भारत मिशन एक राष्ट्रीय आंदोलन है जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री ने स्वयं झाडू़ लगाकर देश के लिए सफाई का संदेश दिया था। गरीब हितकारी योजनाओं को प्रभावी बनाया जाए। अधिकारी स्थलीय निरीक्षण के दौरान फोटो सहित विवरण अपलोड करें। पुलिस की वर्दी सुरक्षा का आधार है पीड़ित व्यक्ति को थानों में इज्जत से बैठाकर उसकी समस्या का समाधान प्राथमिकता पर किया जाए। थाना, विकास खंड व तहसील सीधे आम जनता से जुडे़ हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से नैतिकता के आधार पर एक-एक स्कूल गोद लेकर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। राशन कार्ड वितरण, बिजली, राज्य पोषण मिशन, किसानों का पंजीकरण, लोक निर्माण विभाग, दिव्यांग जनों को प्रमाण पत्र, शौचालय निर्माण, पशुपालन, ग्रामीण पेयजल, मनरेगा आदि की समीक्षा की। बैठक में प्रदेश के पशुधन एवं लघु सिचाई मंत्री एसपी सिंह बघेल, डीएण गौरव दयाल, एसएसपी डा. प्रीतिंदर सिंह, उपाध्यक्ष एडीए अजय यादव, नगर आयुक्त इन्द्र विक्रम सिंह, सीडीओ नगेंद्र प्रताप, परियोजना निदेशक ऐके वाजपेयी,  सीएमओ डा. बीएस यादव सहित विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


आगरा में 14 वर्षों में हुए विकास कार्यों की होगी जांच
आगरा को मॉडल सिटी बनाने के सवाल पर जब उनसे पूछा गया कि पिछली सरकार ने यहां करोड़ों रुपये के काम कराने का दावा किया है। पिछली सरकार शहर इंटरनेशनल बनाने का दावा करती थी। इसके जवाब में उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि आगरा में हुए कार्यों की जांच होगी। केवल पिछली सरकार के ही नहीं बल्कि पिछले 14 वर्षों में यहां जो काम हुए हैं उन सभी की जांच कराई जाएगी।

गिनाईं प्रदेश सरकार की उपलब्धियां
डिप्टी सीएम ने योगी सरकारी की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि कर्ज माफ करते हुए 2.15 करोड़ किसानों को राहत दी है। अवैध बूचड़ खाने बंद किए हैं। महिलाओं से छेड़खानी रोकने को एंटी रोमियो स्क्वैड का गठन किया है। आलू किसानों के लिए आलू क्रय केंद्र खोले गए हैं। गेहूं किसान खरीद केंद्रों की स्थापना की गई है। सपा सरकार की औद्योगिक नीति बदलकर नई नीति की तैयारी की जा रही है। 24 घंटे बिजली देने, पुराने बिजली बिलों पर सरचार्ज माफ करने के निर्देश दिए हैं। सभी गरीब मुस्लिम परिवारों की लड़कियों का सामूहिक विवाह सरकार कराएगी। हर लड़की को सरकार की तरफ से 20 हजार रुपये दिए जाएंगे। अवैध खनन के लिए टास्क फोर्स का गठन, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, लखनऊ कानपुर व गजियाबाद प्राधिकरण में 10 करोड़ से ऊपर के सभी कार्यों की जांच कराने का निर्णय किया गया है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट और बैराज पर भी हुई सीएम से वार्ता
आगरा / लखनऊ
सांसद कठेरिया के नेतृत्व में सीएम से मिले भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने आगरा में एयरपोर्ट, बैराज, गंगाजल प्रोजेक्ट और आलू बेस इंडस्ट्री स्थापित करने के संबंध में वार्ता की। उन्होंने कहा कि आगरा आलू का सबसे बड़ा उत्पादक जिला है लेकिन यहां कोई इंडस्ट्री न होने के कारण किसानों को लागत मूल्य भी नहीं मिल पाता है। पानी की गंभीर समस्या है। गंगाजल प्रोजेक्ट वर्षों से चल रहा है लेकिन अभी तक शहर को गंगाजल नहीं मिला है। एयरपोर्ट बनने से शहर के पर्यटन उद्योग को आक्सीजन मिल सकती है। इस मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आगरा के विकास के लिए हर संभव कोशिश की होगी और इन योजनाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें