फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी आदित्यनाथ ने इन्हें दिया कर्नाटक विजय का श्रेय, कांग्रेस पर कह दी बड़ी बात

Tue, 15 May 2018 03:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्नाटक विजय का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को दिया। उन्होंने कर्नाटक की जनता का आभार जताया और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी कासगंज में आपदा पीड़ितों को राहत राशि बांटने आए थे। पीड़ितों से मिलने के बाद उन्होंने कलक्ट्रेट में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों की समीक्षा बैठक ली। 

समीक्षा बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से बातचीत में कर्नाटक की जीत पर कहा कि वहां की जनता ने केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना कर कांग्रेस के भ्रष्टाचार को नकारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्नाटक की जीत केंद्र सरकार के विकास कार्यों का नतीजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व देश आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री के कांग्रेस मुक्त भारत का सपना एक कदम और आगे बढ़ा है। 

इसके साथ ही योगी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की तारीफों के पुल बांधे। उन्होंने कहा कि अमित शाह की कुशल रणनीति और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत कनार्टक के चुनाव में रंग लाई। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें