फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के राजेश वाल्मीकि ने पूछा ऐसा सवाल, पीएम मोदी ने कांग्रेस और 'अवार्ड वापसी गैंग' पर कसे तंज

Sun, 31 Mar 2019 05:16 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
मैं भी चौकीदार कार्यक्रम को संबोधित करते पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम को संबोधित किया। इसका सीधा प्रसारण आगरा सहित आठ शहर में किया गया। आगरा के आरबीएस महाविद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सैकड़ों चौकीदारों संग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
'मैं भी चौकीदार' कार्यक्रम में आगरा से राकेश वाल्मीकि ने पीएम मोदी से सवाल पूछा कि कांग्रेस बार बार झूठ बोलती है। उसका उद्देश्य क्या है आखिर वो कब समझेगी की झूठ के पांव ज्यादा नहीं होते। 

राकेश वाल्मीकि के इस सवाल पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा तो 'अवार्ड वापसी गैंग' जमकर तंज कसे। मोदी ने कहा कि कांग्रेस का झूठ सीजनल होता है। इसका एक ईको सिस्टम है, जिससे सौ सौ बार बोलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कई बार झूठ फैलाया गया'

उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव चल रहा था तो झूठ फैलाया गया कि चर्च पर हमले हो रहे थे। बिहार में चल रहा था तो कहा गया कि मोदी आया है आरक्षण जाने वाला है। संविधान खतरे में है। देश में आरक्षण हटाने की बात हो रही है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि अवार्ड वापसी गैंग आयी। मैंने सरकार में पूछा-क्या क्या आया है? लेकिन कुछ आया नहीं ,जो पैसे दिए वो भी नहीं आया और चुनाव जाते ही यह गैंग वापस चला जाता है। आप सच बताते चलिए उनकी झूठ की ताकत नहीं टिक पाएगी। 

मोदी ने कहा कि एक दिन एक आंकड़ा दूसरे दिन दूसरा, तीसरे दिन तीसरा।  उनकी मैमोरी में गड़बड़ होने के कारण उन्हें बार बार आंकड़े बदलने पड़ते हैं।सत्य के सहारे जीना है, जो दिल में हो निकलता है। सत्य बोलते जाइये जीत निश्चित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें