फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूर्य नमस्कार कर दिया स्वस्थ रहने का संदेश

विज्ञापन
13एमएनपी-31-सेंट मेरी स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राएं - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। सोमवार की सुबह मैनपुरी के लिए योगमय रही। एक साथ सुबह दस बजे दस केंद्रों पर 20 हजार छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। उन्हें स्वामी विवेकानंद के जीवन के बारे में जागरूक करने के साथ ही योग के महत्व के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा युवा दिवस पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इस बार सूर्य नमस्कार महायज्ञ का नाम देते हुए इसे और विस्तार दिया गया। बीते वर्षों में जहां अब तक केवल क्रिश्चियन मैदान में इसका आयोजन होता रहा है तो वहीं इस बार दस केंद्रों को चुना गया था। इन केंद्रों में शहर के प्रमुख स्कूलों को शामिल किया गया था। पहले से ही इनमें सूर्य नमस्कार की तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। सोमवार को सुबह दस बजे एक साथ सभी केंद्रों पर 20 हजार छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया। केंद्र प्रभारियों ने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से वाकिफ कराने के साथ ही सूर्य नमस्कार के महत्व के बारे में भी बताया। सभी केंद्रों पर आरएसएस के पदाधिकारियों ने भी युवाओं का मार्गदर्शन किया।
इनका रहा मार्गदर्शन
दस केंद्रों पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा अलग-अलग पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थीथ। इसके लिए सुदिती ग्लोबल एकेडमी में सह प्रांत बौद्धिक प्रमुख सतीश जी, डॉ. किरन सौजिया एकेडम्ी में जिला प्रचारक अनुराग कुमार, सेंट मेरीज स्कूल में कार्यवाह जयप्रकाश, अमर इंटरनेशनल स्कूल में सह जिला कार्यवाह राम, आरसी इंटर कॉलेज में संघ चालक वीरेंद्र कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर में नरेंद्र बंसल, जेएस कॉलेज में जिला प्रचार प्रमुख राजेश तिवारी, रानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज में जिला पर्यावरण प्रमुख सौरभ उपाध्याय, एसबीआरएल स्कूल में महेश पालीवाल और लॉर्ड कृष्णा एजूकेशनल एकेडमी में नगर प्रचारक विमल कुमार का मार्गदर्शन रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें