फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: योग रैली से दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

विज्ञापन
पालीवाल पार्क में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पूर्व जागरूकता रैली निकाली गई। स्रोत संस्था - फोटो : मनीष शर्मा
विज्ञापन
आगरा। भारत स्वाभिमान ट्रस्ट, पतंजलि निशुल्क योग-भजन पाठशाला और सहयोग वाटिका के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को पालीवाल पार्क में योग जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का उद्देश्य स्वस्थ व निरोगी जीवन के लिए योग का संदेश फैलाना था। त्रिलोकीनाथ बंसल के नेतृत्व में करीब 200 योग साधकों ने इसमें उत्साह से भाग लिया। महक सिंघल ने बताया कि 21 जून को पालीवाल पार्क में सामूहिक योगाभ्यास होगा। यह सुबह 5:30 से 7:30 बजे तक चलेगा, जिसमें नागरिकों से सहभागिता की अपील की गई। रैली में राम प्रताप चौहान, विजय अग्रवाल, सारिका अग्रवाल, आशी अग्रवाल, प्रमोद पचौरी, सत्येंद्र पाठक, डॉ. घनश्याम अग्रवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें