फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क को जरूरी है योग

Wed, 13 Mar 2024 03:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। नई शिक्षा नीति के तहत छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से श्रीमती शारदा तिवारी कन्या डिग्री कॉलेज में 10 दिवसीय योग प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। पहले दिन छात्राओं को योग और मिट्टी चिकित्सा से संबंधित जानकारी देकर उनके महत्व बताए गए हैं।श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या डिग्री कॉलेज के मानस तरंगिणी सभागार में 12 मार्च से 21 मार्च तक योग प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला का शुभारंभ योग गुरु जेसी चतुर्वेदी और डिग्री कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रानू शर्मा ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला का आयोजन राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के पाठ्यक्रम के वोकेशनल कोर्स के अनुक्रम में प्रस्तावित योग शिक्षा का प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से एवं छात्राओं के व्यक्तित्व के सम्यक निर्माण की दृष्टि से किया गया है। प्राकृतिक चिकित्सा के अंतर्गत मिट्टी चिकित्सा संबंधी जानकारी दी गई। योगाचार्य जेसी चतुर्वेदी ने छात्राओं को अनुलोम-विलोम, प्राणायाम के साथ विभिन्न योग प्रक्रियाओं की जानकारी दी। योग गुरु ने बताया कि मिट्टी चिकित्सा प्राकृतिक चिकित्सा का एक महत्वपूर्ण अंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें