फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बस स्टैंड के प्रस्तावित नाम का विरोध

Wed, 13 Mar 2024 03:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
सोरोंजी। ब्राह्मण कल्याण सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी को तीर्थनगरी के बस स्टैंड का नामकरण भगवान वराह, मां गंगा, गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर रखे जाने के संबंध में ज्ञापन दिया। ज्ञापन में सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने कहा कि डीएम द्वारा बनाई गई त्रिस्तरीय परामर्श समिति ने तीर्थनगरी के बस स्टैंड का नाम महाराणा प्रताप बस स्टैंड व कासगंज बस स्टैंड का नाम अवंतीबाई बस स्टैंड रखे जाने की संस्तुति की है। समिति के इस निर्णय पर ब्राह्मण कल्याण सभा कड़ी आपत्ति जताती है। उन्होंने कहा कि तीर्थनगरी भगवान वराह की नगरी, मां गंगा की पवित्र स्थली, गोस्वामी तुलसीदास की जन्म स्थली के रूप में विश्व विख्यात है। इन्ही कारणों से यहां लाखों श्रद्धालु प्रतिवर्ष तीर्थाटन के लिए आते हैं। इसलिए तीर्थनगरी के स्टैंड का नाम भगवान वराह, मां गंगा या गोस्वामी तुलसीदास के नाम पर होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें