कासगंज। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सुबह 7 बजे से, 45 मिनट तक अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर ही रह कर योग करें। बी विद योगा, बी एट होम पर आधारित अपनी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर अन्य लोगों को भी योगा करने के लिये प्रेरित करें।
जिलाधिकारी ने कहा कि मानव जीवन के लिये स्वस्थ शरीर होना बेहद जरूरी है। शरीर को निरोग और स्वस्थ बनाए रखने के लिए योग करना आवश्यक है। इम्युनिटी पावर बढ़ाने के योग बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों को योग के प्रति जागरूक कर प्रेरित करने के लिए प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाता है। योग की पद्धति पूरे विश्व में लोकप्रिय है।
उन्होंने बताया कि आयुष मंत्रालय द्वारा घर पर किए जाने वाले योगा के लिए कॉमन योगा प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर प्रसारित किया जा रहा है। कोविड संक्रमण के दृष्टिगत आमजन के लिए अपने घर रहकर ही परिवार के सदस्यों के साथ कॉमन योगा प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास किया जाना श्रेयस्कर होगा। कहीं भी सामूहिक योग के कार्यक्रमों का आयोजन नहीं किया जाएगा।