कासगंज। अंतरराष्ट्रीय योग शिविर के उपलक्ष्य में पतंजलि परिवार एवं रोटरी क्लब के संयुक्त तत्वावधान में दस दिवसीय योग शिविर संचालित है। इस योग शिविर में योग गुरु एवं पतंजलि के राज्य कार्यकारिणी सदस्य जेसी चतुर्वेदी ने विभिन्न प्रकार के योगासन कराते हुए उनसे होने वाले शारीरिक लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से हम अपनी काया को निरोगी बना सकते हैं।
हरिद्वार से आए योगाचार्य विपिन आर्य ने विभिन्न योगों के बारे में जानकारी दी। शिविर में ताड़ासन, कोणासन, के उपरांत सूर्य नमस्कार कराया। इसके अलावा मयूर आसान, पदमासन, वज्रासन, मण्डूकासन, शशकासन की क्रियाएं भी कराईं। पूरे प्रांगण को पतंजलि के दिव्य हवन कप से सुगंधित कर साधकों के चेहरे पर गुलाब जल का छिड़काव किया गया। शांति पाठ के बाद सभी साधकों की आंखों में दिव्य सोमजल डाला गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब ऑफ कासगंज सिटी के अध्यक्ष शिवेश कुमार सिंह ने सभी योगाचार्यों, कार्यक्रम संयोजक हिमांशु अग्रवाल, योगाचार्य रामरक्षपाल सिंह को धन्यवाद व्यक्त किया। रोटरी क्लब ने योग जागरूकता के लिए सेल्फी पोइंट भी बनाया गया है। 21 जून तक योग शिविर सुबह 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित होगा। स्वास्थ्य शिविर में सचिव संदीप गुप्ता, वैभव बिरला, आईडी शर्मा, अंकुर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, आशिष अग्रवाल, अनूप सिंघल, सौरभ अग्रवाल, प्रदीप शंकर अग्रवाल, जय प्रकाश अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, राजेंद्र सिंह, तोताराम आदि मौजूद रहे।