फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नुमाइश पंडाल में पांच हजार लोग करेंगे योग

विज्ञापन
नुमाइश पांडाला में योग कार्यक्रम को लेकर सफाई करते सफाई कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। पतंजलि योग समिति और जिला प्रशासन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। मुख्यालय पर नुमाइश पंडाल में एक साथ पांच हजार लोग योगाभ्यास करेंगे। इसके लिए दिन भर कर्मचारी साफ-सफाई में जुटे रहे। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नुमाइश पंडाल में नजारा अलग ही होगा। योग कराने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचेंगे। सरकारी कर्मचारी से लेकर आमजन तक बदले रूप में नजर आएंगे।
विज्ञापन

सुबह छह बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम में योगाभ्यास के साथ ही योग के महत्व को बताया जाएगा। इसके लिए प्रशासन भी तैयारियों में जुटा हुआ है। गुरुवार को दिन भर नुमाइश पंडाल में साफ-सफाई का काम चलता रहा। केवल मुख्यालय पर ही नहीं बल्कि तहसील स्तर पर भी योग के लिए स्थानों का चिह्नांकन किया गया है। यहां भी लोगों को योग की जानकारी देने के साथ-साथ आसनों का अभ्यास कराया जाएगा। एक साथ हजारों लोग जब योग करेंगे तो नजारा देखने लायक होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें