फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: ताज की ऐसी दीवानगी...बिना वीजा के आगरा पहुंच गया यमन का नागरिक, पर्यटन पुलिस ने दबोचा

Wed, 29 Jan 2025 09:28 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताज का दीदार करने के लिए यमन का नागरिक बिना वीजा के आगरा पहुंच गया। होटल में उसे कमरा नहीं मिला, जिस पर ऑटो चालक को शक हो गया। ऑटो चालक की सूचना पर पर्यटन पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
 
विज्ञापन
यमन के पर्यटक से बरामद कागजात - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में बिना वीजा रुका यमन देश का नागरिक सोमवार को ताजमहल देखने आया था। होटल में कमरा नहीं मिलने पर आॅटो चालक को शक हुआ। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर पर्यटक से पूछताछ की गई। पता चला कि उसका वीजा 9 वर्ष पहले समाप्त हो गया था। वर्तमान में वह हैदराबाद में रह रहा था। 
विज्ञापन


एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया यमन निवासी ओमर मोहम्मद अल सैयद को पकड़ा है। वह छात्र वीजा पर भारत आया था। हैदराबाद की मैक्स एजुकेशन अकादमी में पढ़ाई के लिए लिया था। उसका पासपोर्ट 9 अगस्त 2025 तक वैध है। 29 नवंबर 2015 से 28 मई 2018 तक वीजा वैध था।

 वीजा समाप्त होने पर नवीनीकरण नहीं कराया। वह बिना वीजा के रह रहा था। ओमर ने पूछताछ में बताया कि अपने देश के आंतरिक हालात अच्छे नहीं होने की वजह से वापस नहीं गया। मामले में थाना पर्यटन में विदेशी अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें