फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम का अलर्ट: आगरा में आंधी-बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

Fri, 03 Oct 2025 09:40 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

मौसम विभाग ने आगरा में आंधी और बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि शुक्रवा सुबह से ही धूप नहीं निकली। बादल छाने से मौसम सुहाना नजर आया। 
विज्ञापन
बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में पिछले दो दिन से तेज धूप और गर्मी से बचे लोगों को बृहस्पतिवार को भी बादलों की छांव ने राहत दी। इससे मौसम सुहाना रहा। मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को आंधी-बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को दिनभर बादलों के साये में कुछ देर हुई हल्की बारिश से मौसम खुशनुमा रहा। कुछ क्षेत्रों में जमकर बारिश हुई जबकि कुछ जगहों पर लोग बादलों के बरसने का इंतजार करते रहे। मौसम के करवट लेने का असर पर्यटन स्थलों पर भी देखने को मिला। ताजमहल, आगरा किला और एत्माउद्दौला समेत विभिन्न पर्यटन स्थलों पर 50 हजार से ज्यादा सैलानी पहुंचे।

मौसम के साथ-साथ दो दिन की छुट्टी के चलते भी लोग जमकर घूमने निकले। वहीं, बृहस्पतिवार को दिन का अधिकतम तापमान 33.4 जबकि न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। शुक्रवार को तापमान में और गिरावट की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें