फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बेल्ट परीक्षा में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

विज्ञापन
बेल्ट परीक्षा के विजेता
विज्ञापन
आगरा। ताजगंज आर्य समाज परिसर में जापान कराटे डो शितो रियो इंटरनेशनल इंडिया की ओर से कराटे मार्शल आर्ट बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इसमें 80 खिलाड़ी शामिल हुए जिसमें 47 ने परीक्षा पास की। दिव्यांश कुशवाह, अभिमन्यु सिंह, मिशिका शर्मा ने यलो बेल्ट, दिव्यांशी कुमारी, भूमि गोस्वामी और आस्था ने ऑरेंज बेल्ट, प्रांजल गोस्वामी, राघव डबौरिया और तनीषी शर्मा ने ब्लू बेल्ट और कपिल कुमार ने पर्पल बेल्ट प्राप्त की। खिलाड़ियों की मुख्य प्रशिक्षक निर्मल गोस्वामी प्रवीण गोस्वामी, प्रवीण सोनी, देवजीत घोष और पारस कुशवाह ने परीक्षा ली। सभी खिलाड़ियों को प्रधान राजेंद्र गुप्ता, राकेश तिवारी, रमाकांत सारस्वत ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें