फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: चार दिन बाद यमुनापार को मिला पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। यमुनापार क्षेत्र में पिछले चार दिनों से गंगाजल आपूर्ति न होने से टेढ़ी बगिया, नारायच, अशोक बिहार, इस्लाम नगर, बजरंग नगर, प्रकाश नगर और ट्रांस यमुना कॉलोनी समेत आधा दर्जन इलाकों में लोग परेशान रहे। लोगों को महंगे दामों पर टैंकर और प्लांट से पानी खरीदना पड़ा। शुक्रवार को गंगाजल आपूर्ति होने से लोगों ने राहत की सांस ली। ट्रांस यमुना कॉलोनी निवासी अभिषेक सिंह ने बताया कि चार दिन से पानी की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन शुक्रवार को जलापूर्ति बहाल हो गई। वहीं, महावीर नगर निवासी शिवम यादव ने कहा कि पानी की आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ीं। जलकल विभाग के सहायक अभियंता मनीष कुमार सिंह ने बताया कि नाऊ की सराय जोनल पंपिंग स्टेशन और बजरंग नगर ओवरहेड टैंक की सफाई के कारण जलापूर्ति प्रभावित रही। बृहस्पतिवार देर रात सफाई कार्य पूरा होने के बाद शुक्रवार सुबह से गंगाजल की आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें