फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त मुआवजे के लिए एक माह का अल्टीमेटम

Wed, 13 Apr 2016 01:30 AM IST
अतिरिक्त मुआवजे के लिए एक माह का अल्टीमेटम
विज्ञापन
अतिरिक्त मुआवजे के लिए एक माह का अल्टीमेटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे में गई जमीन का मुआवजा मिलने के बाद आगरा और मथुरा के किसान नोएडा और गौतमबुद्धनगर की तर्ज पर 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुुआवजे की मांग कर रहे हैं। यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरण और प्रशासनिक अधिकारियों के सुनवाई न करने पर मंगलवार को किसानों ने क्षेत्रिय विधायक डाक्टर धर्मपाल सिंह और भाजपा के प्रदेश मंत्री रामप्रताप सिंह चौहान के नेतृत्व में ग्राम सौरई के पास सर्विस रोड पर पुल के नीचे पंचायत की। 
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे पर जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीएम पीडी गुप्ता, प्राधिकरण के डिप्टी डीसीओ अक्षय लाल यादव, प्राधिकरण के तहसीलदार रणधीर सिंह, नायब तहसीलदार इंद्रवीर सिंह, जेपी ग्रुप के पीके सहगल ने किसानों के साथ वार्ता की। किसानों ने उनके सामने अपनी मांगें रखीं। प्राधिकरण के डिप्टी डीसीओ ने बताया कि हाथरस और मथुरा के किसानों को 251, अलीगढ़ के किसानों को 267 और आगरा के किसानों को 274 रुपया वर्ग मीटर के हिसाब से मुआवजा दिया जाना है। पत्रावली में कुछ खामियां होने पर विचार के लिए मंगाई गई हैं। इसका जवाब जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने किसानों को आश्वासन दिया कि 10 से 15 मई तक इसी स्थान पर फिर से वार्ता की जाएगी। किसानों ने चेतावनी दी कि 15 मई तक समस्या का हल नहीं निकला तो 16 मई को यमुना एक्सप्रेसवे पर चक्काजाम करेंगे। इस दौरान भूमि अधिग्रहण पीड़ित किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र उपाध्याय, संयोजक चौधरी महेश फौजी, रामवीर सिंह, हमवीर सिंह, जितेंद्र प्रधान, रामचन्द्र प्रधान, कुशलपाल सिंह, संजीव जूरैल, पंकज शर्मा, भोलाराम आदि मौजूद रहे।
-----
 किसानों के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खडे़ हैं। अगर तय समय पर किसानों की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वह किसानों के साथ चक्काजाम करेंगे।
        - डॉ, धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय विधायक
-----
किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि जल्द ही उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भाजपा किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

            - रामप्रताप सिंह चौहान, प्रदेश मंत्री भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें