बटेश्वर मे यमुना मे बढ़ते जलस्तर से घाटों की जलमग्न होती सीढियाँ lबटेश्वर यमुना मे बढ़ते जल स्तर
बटेश्वर। यमुना नदी में बीते कई दिनों से जलस्तर में वृद्धि हो रही है, जिससे यमुना का बहाव भी तेज हो गया है और स्नानघाटों 3 से 4 सीढ़ियों तक पानी पहुंच गया है। मंदिर प्रबंध तंत्र ने यमुना में घुसकर स्नान और तैराकी पर प्रतिबंध लगा दिया है l वहीं, यमुना जलस्तर बढ़ने से यमुना किनारे बसे दर्जनों गांव के किसानों की फसलों के जलमग्न होने से रातों की नींद उड़ी हुई है। इधर, सुबह 11:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुई बारिश ने कस्बा तीर्थ सहित आसपास के गांवों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। तीर्थ क्षेत्र की मुख्य सड़कों पर भारी जलभराव हो गया, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।