बटेश्वर यमुना मे डेढ़ फ़ीट जल स्तर घटा l
- फोटो : 1
बटेश्वर। यमुना नदी के जलस्तर में बीते दो दिनों के भीतर करीब डेढ़ फीट की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तटीय इलाकों में बसे ग्रामीणों ने बड़ी राहत की सांस ली है। जलस्तर बढ़ने से तलहटी क्षेत्र के भरतार, कल्याणपुर, रहल, रंजीत पुरा और सिद्धपुरा समेत करीब एक दर्जन गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा था। बीते वर्ष आई भीषण बाढ़ की भयावह यादों के कारण ग्रामीण किसी भी अनहोनी की आशंका से लगातार भयभीत और चिंतित बने हुए थे। हालांकि, पानी घटने के बाद अब स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है और लोगों की चिंता कम हुई है।