फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना का जलस्तर बढ़ा, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
टूंडला के रसूलाबाद क्षेत्र में यमुना के खादरों में खड़ी फसलों में घुसा पानी - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। पहाड़ों पर लगातार बारिश और हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के कारण यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से खादर में सैकड़ों बीघा फसल में यमुना का प्रवेश घुस चुका है। किसानों की सब्जियों के साथ बाजरा, मक्का, सब्जियां आदि की फसल बर्बाद हो रही है। किसानों का कहना है यदि यमुना जल स्तर एक से दो फीट और बढ़ गया तो उनकी खादरों में बची शेष फसल भी बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

यमुना के जलस्तर में प्रतिदिन बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार सुबह यमुना के खादरों में मात्र कुछ किसानों की फसलें ही बर्बाद हुई थी लेकिन शाम होते-होते जलस्तर और बढ़ने से यमुना का पानी किसानों की बाजारा, मक्का और तिलहन आदि की फसल में भी घुस गया। रसूलाबाद के किसान किशनलाल, थान सिंह, नरेश कुमार, रोमन सिंह, भोजराज, कालीचरन, साहब सिंह, डोरीलाल, हरीसिंह, भूप सिंह, मानिकचन्द्र, नीशू कुमार, ओमप्रकाश, महेन्द्र सिंह, मुरारीलाल, भागीरथ, पूरजन सिंह, मुंशीलाल, मलखान सिंह आदि ने बताया कि उनकी खादरों में खड़ी फसलें यमुना मैया की भेंट चढ़ गई।
ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात से रविवार शाम तक करीब तीन से चार फीट जलस्तर बढ़ा है। यदि यह पानी इसी रफ्तार से बढ़ा तो सोमवार को उनके बाजरा, मक्का आदि की शेष फसल भी बर्बाद हो जाएगी।
विज्ञापन

ये गांव है प्रभावित
रुधऊ मुस्तकिल, नगला केशो, अनवारा, जटपुरा, बालमपुर, रसूलाबाद, ग़दलपुरा, रामगढ़, बजहेरा, नगला काले, कुतुकपुर साहब, ठार डेका, ठार वर, ठार हरवंश, नगला राजपति, गुवारई, घुरुकुआं, नगला नंदा, नगला मूसता, नियामतपुर आदि।
विज्ञापन

यमुना के खादरों में चार बीघा में लौकी की फसल की थी लेकिन यमुना का जलस्तर बढ़ने से लौकी की फसल में पानी आ गया है। यमुना के पानी से फसल बर्बाद हो गई।
सेवाराम, किसान, रसूलाबाद
तीन बीघा में धनिया के साथ ही सब्जी बोई थी। सभी में यमुना का पानी आ गया। फसल जलमग्न हो गई और बर्बाद हो गई। अब प्रशासन से मदद की दरकार है।
सुमेर सिंह, किसान, रसूलाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें